पिता ने पुत्र को चाकू से गोदा, गंभीर
जारगण संवाददाता मनियर (बलिया) क्षेत्र के नवका गांव में घर की रंजिश में गुरुवार की देर
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:23 PM (IST)
जारगण संवाददाता, मनियर (बलिया) : क्षेत्र के नवका गांव में घर की रंजिश में गुरुवार की देर शाम पिता ने पुत्र को चाकू मार दिया। घायल को निजी चिकित्सक में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कुंवर बिद की घर की औरतें किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहीं थीं। सूचना पाकर पुत्र संजय बिद जैसे ही घर पहुंचा वहां उसकी पिता संग मारपीट होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि पिता ने पुत्र संजय बिद (28) पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। पुत्र को चाकू लगते ही भगदड़ मच गई। एसएचओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें