विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में सरयू की कटान से गांवों को बचाने के लिए विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण

By Ranjana Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 05:59 PM (IST)

बलिया में सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग और बीएचयू आईटी की विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया। यह टीम सुल्तानपुर से शिवाल मठिया तक कटान का जायजा लेकर स्थायी परियोजना की तकनीकी रिपोर्ट तैयार करेगी।

बलिया में सरयू कटान रोकने विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण।

बलिया में सरयू कटान रोकने विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण।

HighLights

  1. सरयू कटान से गांवों को बचाने विशेषज्ञ टीम का निरीक्षण।

  2. बीएचयू टीम ने सुल्तानपुर से शिवाल मठिया तक लिया जायजा।

  3. तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर बनेगी स्थायी कटानरोधी परियोजना।

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। सरयू की कटान से तटवर्ती गांवों को बचाने के लिए सरकार ने पहल तेज कर दी है। सिंचाई विभाग के सचिव अनिल गर्ग के निर्देश पर मुख्य अभियंता गंडक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीएचयू आइटी की विशेषज्ञ टीम ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

टीम ने सुल्तानपुर, महराजपुर से गोपालनगर, वशिष्ठ नगर और शिवाल मठिया तक नदी के कटान की स्थिति का जायजा लिया। विशेषज्ञों ने लंबी दूरी तक हो रहे कटान को रोकने के लिए प्रभावी तकनीकी उपायों की संभावनाएं तलाशी। टीम में केके पांडेय सहित अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता संजय मिश्र शामिल रहे।

इससे पहले सिंचाई विभाग के सचिव ने सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे के निदेशक वैज्ञानिक रघु सिंह और उत्तराखंड के हाइड्रोलिक सर्किल के अधीक्षण अभियंता से भी तकनीकी सुझाव मांगे थे। बीएचयू आइटी टीम की निरीक्षण रिपोर्ट सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे को भेजी जाएगी।

विशेषज्ञों की राय के बाद स्थाई कटानरोधी परियोजना तैयार कर शासन के निर्देश पर लागू की जाएगी। अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने बताया कि तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद स्थाई परियोजना पर निर्णय होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।