हीरामन की हत्या से हर कोई अवाक, गांव में मातम
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) छठ महापर्व पर शनिवार की सुबह जब घाटों पर महिलाएं उदी
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : छठ महापर्व पर शनिवार की सुबह जब घाटों पर महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे रहीं थीं। चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं बछईपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया। बदमाशों ने सरयां बगडौरा निवासी गिट्टी बालू कारोबारी हीरामन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद से गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। हीरामन की हत्या को लेकर हर कोई अवाक है। परिवारीजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पत्नी शीला देवी की हालत तो पागलों की तरह हो गई है। मृतक की शादीशुदा दोनों पुत्रियां दहाड़े मार-मार कर रो रही थीं। उनके करुण क्रंदन से हर किसी के आंखों में आंसू आ जा रहा था।
हीरामन का इकलौता पुत्र सिटू पिता के शव के साथ पीएम हाउस गया हुआ था। घटना के पीछे दो पट्टीदारों के बीच पुरानी अदावत को कारण माना जा रहा है। इस घटना से पूर्व दोनों पक्षों में दो बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया था। मृतक ने अपनी सुरक्षा के प्रति चिता जताते हुए पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया था। इस घटना को लेकर जितने मुंह उतनी ही बातें सुनने को मिल रही हैं।
ग्रामवासियों की मानें तो घटना का एक प्रमुख कारण मृतक के पुत्र व आरोपी की पुत्री के बीच अवैध संबंध का होना भी हो सकता है। इसको लेकर गत चार वर्षों से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। जो इस मुकाम तक पहुंच गई। पुलिस भी इसी बिदु को प्रमुख केंद्र मानकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं। वे खुद मॉनिटरिग कर रहें हैं। आरोपितों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी शुरु हो गई है। इसके लिए एसपी ने तेज तर्रार दारोगाओं की टीम गठित की है।
इस घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है। नगरा पुलिस को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के दोषियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। गैंगेस्टर भी लगाया जाएगा।
-देवेंद्र नाथख् पुलिस अधीक्षक, बलिया।
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की पेट्रोलिग बढ़ानी होगी। इस घटना को मैंने भी चुनौती के रूप में लिया है। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस तरह की घटनाएं अब तक बड़े-बड़े शहरों में ही होती थी, कितु अब गांवों में भी होने लगी हैं। -उमाशंकर सिंह
विधायक