बलिया के खादीपुर में फिर शुरू हुआ कटान, अब गांव के अस्तित्व पर ही मंडराने लगा खतरा
बलिया के खादीपुर गांव में सरयू नदी का कटान फिर तेज हो गया है, जिससे गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और 80-90% कृषि भूमि पहले ही नदी में समा चुकी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मजबूत कदम उठाने की मांग की है, क्योंकि रिंग बांध टूटने पर कई अन्य गांव भी प्रभावित होंगे।

बलिया के खादीपुर में सरयू नदी का कटान बढ़ा गांव के अस्तित्व पर खतरा।
HighLights
खादीपुर गांव में सरयू नदी का कटान फिर हुआ तेज।
80-90% कृषि भूमि पहले ही नदी में समा चुकी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
जागरण संवाददाता, (खादीपुर) बलिया। बिहार के सिवान जिले से सटे बलिया जनपद के ग्राम सभा खादीपुर के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है। पहले ही इस ग्राम सभा की लगभग 80 से 90 प्रतिशत खेत योग्य भूमि सरयू नदी में कटान के कारण समा गई है।
उसी समय पूरा गांव ही काटन की जद आने वाला था। इसे बचाने के लिए पिछले साल दो ठोकर बांधा गया, लेकिन यह दोनों ठोकर 20 नवंबर 2026 को नाकाफी साबित होने लगे। क्योंकि शुक्रवार को तेज हवा के कारण सरयू नदी में लहर तेज उठने लगी। इसके कारण दोनों ठोकरों के बीच स्थित खेतों में कटान भी तेज हो गई।
स्थिति यह थी कि एक दिन में ही लगभग 10 से 15 मी की जमीन देखते ही देखते नदी में समा गई। यहां के किसान और स्थानीय लोग चिंतित है, क्योंकि खेत तो गया अब उनके गांव और घर पर भी खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप कर कड़े और मजबूत कदम उठाने की मांग की।
अन्यथा बहुत तेजी से इस गांव को बाढ़ से बचाने वाला रिंग बांध भी कटान में समा जाएगा।अगर रिंग बंधा टूटा तो खादीपुर ही नहीं सुल्तानपुर, ताजपुर मुड़ियारी, कोटवा, महेंद्रा, पिंडारी सहित कई गांव इसकी चपेट में आ जाएंगे।