छत से गिरे वृद्ध की हुई मौत
जासं, सहतवार (बलिया) : थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में बुधवार की रात छत से अचानक गिर जान
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 04:58 PM (IST)
जासं, सहतवार (बलिया) : थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में बुधवार की रात छत से अचानक गिर जाने से मूर्ति ¨सह (65) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रात को वह छत पर सोए हुए थे। आधी रात को शौच करने के लिए उठे। इसके बाद वह किनारे जाने लगे। अंदाजा नहीं मिलने से वह छत से नीचे गिर गए। उनके गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। जब तक परिवार के लोग मदद के लिए कुछ करते उनकी मौत हो चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें