जनसंवाद के जरिए युवाओं को जोड़ने का प्रयास
ब्यासी स्थित शिवपुर नई बस्ती में समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर जनसंवाद का आयोजन किया गया। कमला देवी बा•ाोरिया डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित जनसंवाद का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कर्पूरी ठाकुर महामानव थे, आजीवन उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी।
जासं, बलिया: ब्यासी स्थित शिवपुर नई बस्ती में समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कमला देवी बा•ाोरिया डिग्री कॉलेज परिसर में जनसंवाद का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महामानव थे। आजीवन उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार ¨सह ने कहा की कर्पूरी ठाकुर ने पूरे देश में सामाजिक चेतना का अलख जगाया। वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ने में कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर अजय राय मुन्ना, औसाफ आलम चांद, मोहन ¨सह, चंद्रप्रकाश ¨सह, नरोत्तम बाग़ी, राजेंद्र यादव, अवधेश ¨सह, रुद्रेश ¨सह आदि थे।