भोजन को लेकर भिड़े सिपाही व फालोवर
जासं, मनियर (बलिया) : थाने परिसर में बुधवार की रात करीब दस बजे भोजन को लेकर सिपाही व फा
जासं, मनियर (बलिया) : थाने परिसर में बुधवार की रात करीब दस बजे भोजन को लेकर सिपाही व फालोवर के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठियां भी निकल गईं। जवानों ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामले का शांत कराया। वहीं एसओ ने इस तरह की घटना से इंकार किया है। रात को सिपाही गश्त कर थाने पहुंचा। वह थाने पहुंचते ही भोजनालय कक्ष में जाकर फालोवर से भोजन की मांग की। इस पर फालोवर ने बताया कि भोजन खत्म हो गई। इस पर सिपाही का पारा चौथे आसमान पर चढ़ गया। वह आग बबूला कर उसे भला बुरा कहने लगे। इसको लेकर दोनों तरफ से बहसबाजी होने लगी। फिर क्या सिपाही व फालोवर हाथापाई करने लगे। यह सुनकर अन्य जवान भी आ गए। जवानों ने किसी तरह से बीच बचाव किया। दोनों तरफ से एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई। जवान का आरोप था कि जब भोजन के लिए पैसा देता हूं तो मेरा भोजन दूसरे को क्यों दिया गया। वहीं फालोवर द्वारा यह कहा जा रहा था कि सिपाही समय से काफी विलंब हो गया था। इसलिए बंदीगृह में बंद आरोपियों को भोजन करा दिया गया। इसके चलते भोजन खत्म हो गया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि दोनों के बीच थोड़ा बहुत बहसबाजी हो गई होगी। इस संबंध में दोनों से पूछताछ की जाएगी।