Move to Jagran APP

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के निकट सहयोगी द्वारिका सिंह का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निकट सहयोगी व क्षेत्र के कुसौरीकला गांव के निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य द्वारिका सिंह का गुरूवार की सुबह निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। विगत कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। बलिया के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। गांव और आसपास के लोग उनके दरवाजे पर पहुंचने लगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:24 AM (IST)
पूर्व पीएम चंद्रशेखर के निकट सहयोगी द्वारिका सिंह का निधन
पूर्व पीएम चंद्रशेखर के निकट सहयोगी द्वारिका सिंह का निधन

जासं, रेवती (बलिया) : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निकट सहयोगी व क्षेत्र के कुसौरीकला गांव के निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य द्वारिका सिंह का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। विगत कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। बलिया के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। गांव और आसपास के लोग उनके दरवाजे पर पहुंचने लगे। रेवती इंटर कालेज सहित कई अन्य शिक्षण संस्थान भी शोक में बंद रहे। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अमित सिंह ने दी।

loksabha election banner

उनके निधन पर भाजपा नेता केतकी सिंह, रंजीत चौधरी, नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, नगर पंचायत रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय, सुहेलदेव भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह, प्रधान विजय प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव, समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, डा. गौतम देव शर्मा, डा. एसबी यादव आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रेवती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.