डा. वीरेंद्र अध्यक्ष व सचिव बने डा. संतोष
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उप्र की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय होटल बलियांस में केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार और महासचिव डा. अमित की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से स्थानीय इकाई के अध्यक्ष पद पर डा वीरेंद्र कुमार और सचिव के पद पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. संतोष चौधरी का चयन किया गया।
जासं, बलिया : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उप्र की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय होटल बलियांस में केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार और महासचिव डा. अमित की देख-रेख में हुआ। सर्वसम्मति से स्थानीय इकाई के अध्यक्ष पद पर डा वीरेंद्र कुमार और सचिव के पद पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. संतोष चौधरी का चयन किया गया।
पदाधिकारियों का चयन 14 अप्रैल 2020 तक के लिए प्रभावी रहेगा। दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र सौंप कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डाक्टरों में पीके सिंह गहलौत, मनोज कुमार, एके सिंह, अरविद कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, आरके महतो, बीपी सिंह, आरडी राम, विनोद कुमार, सुमिता सिन्हा, अनुराग सिंह, विनेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, एके स्वर्णकार सहित पीएचसी और सीएचसी के चिकित्सक मौजूद थे।