दुनिया के महान गणितज्ञों में शुमार रहे डॉ. गणेश प्रसाद
क्षेत्र के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी वंशी बाजार के प्रांगण में शुक्रवार को दुनिया के महान गणितज्ञ में सुमार डॉ गणेश प्रसाद की 143 वीं जंयंती मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र एवं मां सरस्वती के चित्र के समीप द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से पुरस्कृत इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बैंगलोर के प्रोफेसर डॉ. फूलन प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राजीव कुमार ने किया।
जागरण संवाददाता, सिकन्दरपुर(बलिया) : क्षेत्र के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी वंशी बाजार के प्रांगण में शुक्रवार को दुनिया के महान गणितज्ञों में शुमार डॉ गणेश प्रसाद की 143 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से पुरस्कृत इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बैंगलोर के प्रोफेसर डॉ. फूलन प्रसाद ने कहा कि डॉ. गणेश प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के गणितज्ञ थे। अपने समकालीन दुनिया के गणितज्ञों के साथ काम किया और गणित के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि द्वारा चार आयामी अंतरिक्ष में एक झलक'विषय पर व्याख्यान भी दिया गया।
विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक इंजीनियर राजीव कुमार सिन्हा ने डॉ. गणेश प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रथम बीएससी का छात्र होने का गौरव उन्हें प्राप्त हुआ था। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेन्द्र नाथ सिंह व अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधा पांडेय, लक्ष्मण चौहान, विकास मिश्रा, अजमद खान, डॉ. अखिलेश सिन्हा, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।