Move to Jagran APP

हर्ष फाय¨रग में भिड़े बराती-घराती, एक दर्जन चोटिल

शराब के नशे में धूत होकर हर्ष फाय¨रग करने वाले बारातियों को घरातियों द्वारा मना करने पर जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन बाराती हुए चोटिल हो गए। घटना दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव की है, जहां शुक्रवार की रात बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा से ललन ¨सह के यहां बारात गई थी। दर्जन भर बाराती शराब की नशे में धूत थे और द्वारपूजा के समय कन्या पक्ष के दरवाजे पर खूब हर्ष फाय¨रग कर रहे थे। उस समय घरातियों ने उन्हें नहीं रोका ¨कतु कन्या निरीक्षण (गुरहत्थी) के समय आंगन में पुन: बारातियों द्वारा हर्ष फाय¨रग शुरू कर दी गई। जिस पर घरातियों ने यह कहते हुए एतराज जताया कि छत पर तथा आंगन में काफी महिलाएं बैठी हैं फाय¨रग न करें, कोई घटना हो सकती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 05:39 PM (IST)
हर्ष फाय¨रग में भिड़े बराती-घराती, एक दर्जन चोटिल
हर्ष फाय¨रग में भिड़े बराती-घराती, एक दर्जन चोटिल

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): शराब के नशे में धूत होकर हर्ष फाय¨रग करने वाले बरातियों को घरातियों द्वारा मना करने पर जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन बराती हुए चोटिल हो गए। घटना दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव की है, जहां शुक्रवार की रात गोन्हिया छपरा से लल्लन ¨सह के यहां बारात गई थी। दर्जन भर बराती शराब की नशे में धूत थे और द्वारपूजा के समय कन्या पक्ष के दरवाजे पर खूब हर्ष फाय¨रग कर रहे थे। इसी समय घरातियों ने उन्हें नहीं रोका ¨कतु कन्या निरीक्षण (गुरहत्थी) के समय आंगन में पुन: बरातियों द्वारा हर्ष फाय¨रग शुरू कर दी गई। इस पर घरातियों ने यह कहते हुए एतराज जताया कि छत पर तथा आंगन में काफी महिलाएं बैठी हैं फाय¨रग न करें। इससे कोई घटना घट सकती है। इसके बावजूद बारात पक्ष के लोग नहीं मान रहे थे। काफी देर बाद भी जब वे अपने मन की करते रहे तो घरातियों ने उनकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद बारात वापस लौटने लगी, तब कुछ गणमान्य लोगों ने समझा-बुझा कर रोका और चोटिल बरातियों की चिकित्सक बुलाकर इलाज कराया। चोटिल बराती रात में ही अपने गांव चले गए। हर्ष फाय¨रग पर सख्त रोक के बावजूद अधिकांश बरातों में बिना रोकटोक हर्ष फाय¨रग जारी रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.