जिलाधिकारी ने प्रमुख नालों में बहाव की देखी स्थिति
जागरण संवाददाता बलिया शहर में जलजमाव की समस्या को हरसंभव कम करने के लिए जिलाधिकारी ए
जागरण संवाददाता, बलिया: शहर में जलजमाव की समस्या को हरसंभव कम करने के लिए जिलाधिकारी एसपी शाही स्वयं लगे हुए है। उन्होंने नगरपालिका के अफसरों को साफ निर्देश दिए हैं कि कहीं भी नाला जाम की समस्या नहीं रहे। नालों का बहाव सही रहेगा तो काफी हद तक जलजमाव की समस्या को कम किया जा सकेगा।
बुधवार को डीएम शहर में निकलकर नालों के बहाव की स्थिति देखी। कुंवर सिंह चौराहे पर उन्होंने नाले में बांस डालकर उसकी गहराई मापी। रस्सी के सहारे ईंट के टुकड़े डालकर उसके बहाव को भी परखा। वहां नाला सुगम तरीके से बह रहा था। इसके बाद वह तिखमपुर, मंडी में जलजमाव की समस्या देखने के बाद कटहल नाला की तरफ गए। भ्रमण के दौरान उन्होंने कालोनियों में भी भ्रमण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या को कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी है।