विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के लिए दबाव और ब्लैकमेल से परेशान होकर बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 11:50 AM (IST)

बलिया में उप निरीक्षक संदीप कुमार ने कथित तौर पर एक महिला द्वारा शादी के दबाव और ब्लैकमेल से परेशान ...और पढ़ें

ब्लैकमेल और शादी के दबाव से परेशान होकर बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान।

ब्लैकमेल और शादी के दबाव से परेशान होकर बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान।

HighLights

  1. उप निरीक्षक संदीप कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।

  2. महिला द्वारा शादी के दबाव और ब्लैकमेल से परेशान थे।

  3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, प्रेम संबंध का खुलासा।

जागरण संवाददाता, बलिया। चितबड़ागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मापुर नवकापुरा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार रात 8:30 बजे के करीब सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर उप निरीक्षक संदीप कुमार ने जान दे दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक महिला द्वारा शादी के लिए दबाव और ब्लैकमेल से परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे एक महिला द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने और कथित तौर पर ब्लैकमेल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली है।

यह सूचना अगले रेलवे स्टेशन पर एक लोको पायलट की ओर से दर्ज कराई गई एमआरओ रिपोर्ट के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहां एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में की।

वह मूल रूप से संत कबीर नगर जिले के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार का सिकंदरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती उन पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी और उन्हें ब्लैकमेल भी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।