छज्जा निकालने को लेकर विवाद, शांतिभंग में नौ भेजे गए जेल
छज्जा निकालने को लेकर विवाद शांतिभंग में नौ भेजे गए जेल
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:29 PM (IST)
छज्जा निकालने को लेकर विवाद, शांतिभंग में नौ भेजे गए जेल
जासं, बांसडीहरोड (बलिया) : सरयां में शुक्रवार को घर का छज्जा निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों की छह महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। श्याम बिहारी बिंद दीवार में छज्जा निकालने की तैयारी कर रहे थे। इसको लेकर कन्हैया राजभर के परिवार ने विरोध जताया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता चला गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने पीआरबी को बुलाया। स्थिति शांत नहीं हुई तो थाने को जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि नौ लोगों का शांतिभंग में जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें