सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाद, तहरीर के बाद तनातनी
जासं बलिया सब रजिस्ट्रार कार्यालय में एक दस्तावेज लेखक द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले में उ
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:23 PM (IST)
जासं, बलिया : सब रजिस्ट्रार कार्यालय में एक दस्तावेज लेखक द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले में उप निबंधक सदर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसके विरोध में शुक्रवार को दस्तावेज लेखकों व स्टांप विक्रेताओं ने रजिस्ट्रार आफिस के सामने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। आरोप है कि दस्तावेज लेखक अभय श्रीवास्तव द्वारा सब रजिस्ट्रार के चेंबर में नशे की हालत में जाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद उप निबंधक बलिया द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। इसे लेकर दस्तावेज लेखक काफी आक्रोशित रहे और आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें