प्रधानाचार्यो की समस्याओं व आवश्यक मुद्दों पर चर्चा
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बलिया के पदाधिकारियों की बैठ
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बलिया के पदाधिकारियों की बैठक जनता इंटर कॉलेज नगरा में गुरुवार को हुई। जनपद के प्रधानाचार्यों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश शर्मा के निर्देश पर प्रत्येक प्रधानाचार्यों से संपर्क व उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसके निराकरण हेतु संपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कृष्ण देव मिश्र, डा.नागेंद्र पांडेय, डा.शैलेंद्र कुमार मिश्र, अरुण ओझा, डा.अशोक कुमार पाण्डेय, डा.हरेराम पांडेय, उमेश चंद्र पांडेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला मंत्री अश्विनी कुमार सिंह ने किया।
-----------------
बछड़े का किए नि:शुल्क इलाज जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : सलेमपुर सरयां मार्ग के खेत में लावारिस हालत में पड़े घायल बछड़े को वहां घूम रहे लोग ने इलाज कराकर मानवता की नजीर पेश किया। खेत में घूम रहे अमित सिंह ने राह पकड़कर जा रहे प्राइवेट पशु चिकित्सक अंजनी गुप्ता को रोका। वहीं चिकित्सक ने घायल बछड़े का निशुल्क इलाज किया। कहा कि जब तक यह बछड़ा ठीक नहीं होगा हम नि:शुल्क इलाज करेंगे।