कार्तिक महोत्सव में भक्ति रस का गोता लगाते रहे श्रद्धालु
भक्ति गीतों में रात भर सराबोर रहे श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर संगम तट पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। भक्ति गीतों का सिलसिला देर शाम से शुरू हो गया। इसमें आधा दर्जन गायकों ने अपने गीतों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं के लिए पूरी रात मनोरंजन का एक अच्छा जरिया या कार्यक्रम था। भक्ति गीतों से आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा था। काशी से सुप्रसिद्ध भजन व लोकगीत गायक डॉ. अमलेश शुक्ल जी ,स्नेहा अवस्थी, उभरती हुई भोजपुरी गायिका दीपिका ओझा ,भावना ¨सह, बिमलेश ओझा व अन्य क्षत्रिय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। ये गायक गुरुवार की पूरी रात और शुक्रवार की सुबह तक श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
जागरण संवाददाता, बलिया: कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर संगम तट पर आयोजित महोत्सव में श्रद्धालु भक्ति रस में गोता लगाते रहे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष साकेत ¨सह सोनू द्वारा शिवरामपुर संगम घाट पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को इसमें लाखों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खासतौर पर प्रयागराज की तरुण की झांकी ने हर एक श्रद्धालु का दिल जीत लिया।
इसके अलावा जहां वृंदावन से आए कथावाचक राजन जी दीक्षित के प्रवचन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वृन्दावन से आए आचार्य राजन दीक्षित जी महाराज के द्वारा दिव्य प्रवचन व प्रयागराज से सुप्रसिद्ध झांकी इस आयोजन की शोभा में चार चांद लगा दिया।
भक्ति गीतों में रात भर सराबोर रहे श्रद्धालु
भक्ति गीतों का सिलसिला देर शाम से शुरू हो गया। इसमें आधा दर्जन गायकों ने अपने गीतों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति गीतों से आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा था। काशी से भजन व लोकगीत गायक डॉ. अमलेश शुक्ल ,स्नेहा अवस्थी, उभरती हुई भोजपुरी गायिका दीपिका ओझा ,भावना ¨सह, बिमलेश ओझा व अन्य क्षत्रिय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। ये गायक गुरुवार की पूरी रात और शुक्रवार की सुबह तक श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।