बाढ़ व कटान पीड़ितों के मुआवजा के लिए किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की घोषणा के बाद भी बाढ़ व कटान पीड़ितों को मुआवजा ने देने से नाराज लोगों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में मौजूद सैकड़ो पीड़ितों ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सीएम की घोषणा का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित हो।
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की घोषणा के बाद भी बाढ़ व कटान पीड़ितों को मुआवजा ने देने से नाराज लोगों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में मौजूद सैकड़ों पीड़ितों ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सीएम की घोषणा का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित हो। इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने सोनबरसा मौजा के लालगंज बाजार स्थित सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। सीओ उमेश कुमार यादव के साथ पहुंचे नवागत एसडीएम अशोक कुमार चौधरी ने एक सप्ताह में निदान करने का भरोसा दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।
इंटक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्काल अमल नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं सोनबरसा मौजा की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की बात दोहराई। कहा कि जिलाधिकारी व कमिश्नर के निर्देश के बावजूद भी अब तक कोई कार्रवाई न होना कानून व्यवस्था कर पोल खोल रहा है। चेताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया तो मामले को उच्च न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर जयराम सिंह, जयप्रकाश तिवारी, अशोक सिंह, पारसनाथ वर्मा, खजांची राय, रमेश मौर्य, बच्चा सिंह, मुन्ना यादव, दशरथ मल्लाह, संजय गोंड, छोटक धोबी, संजय राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।