विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो साइकिलें टकराने से भड़की बलिया में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 11 Oct 2017 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 07:53 AM (IST)

बलिया में सांप्रदायिक हिंसा की आग भड़कने पर तोड़फोड़ और आगजनी ने विकाराल रूप धारण कर लिया है। एकत्र हुए ...और पढ़ें

दो साइकिलें टकराने से भड़की बलिया में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी
दो साइकिलें टकराने से भड़की बलिया में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी

बलिया (जेएनएन)। बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर बाजार में मामूली बात पर बवाल हो गया। इस दौरान दुकानों में लूटपाट के साथ ही आगजनी की घटना हुई। इसमें तीन दुकानें जलकर रख हो गईं। इसको लेकर कस्बे में तनाव पैदा हो गया। घटना की सूचना पर भारी फोर्स संग पहुंचे डीएम व एसपी ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। इधर पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व रात को अरविंद राजभर (25) निवासी रतसर पूर्वी बस्ती पुत्र लक्ष्मण राजभर बाजार से अपने घर साइकिल से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अंधेरा होने के कारण उसकी साइकिल की टक्कर रानू अहमद (22) की बाइक से हो गई। इस बात पर दोनों युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

 

लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों का इलाज प्राथमिक केंद्र रतसर पर कराया गया। इसमें अरविंद की चोट गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों की तहरीर चौकी पर दे दी गई। जिला अस्पताल में अगले दिन अरविंद को भर्ती नहीं लिया गया।

यह भी पढ़ें: रुहेलखंड विवि कैंपस में बीएचयू जैसे हालातः छेड़छाड़ के विरोध में छात्राओं का धरना

अचानक लोग उत्तेजित हो गए

आज दोपहर बाद लगभग 1.30 बजे घायल अरविंद को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग रतसर के गांधी आश्रम चौराहे पर जुट गए। इसके बाद पुलिस व प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। इसी बीच अचानक लोग उत्तेजित हो गए तथा चौराहे पर स्थित ठेला व खोमचा की दुकानों में लूटपाट शुरू कर दिए। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे। इस बीच उपद्रवियों ने बाजार में कई दुकानों में लूटपाट की। इससे हर कोई जैसे था जान बचा कर भागता रहा। उपद्रवी कुछ लोगों की लाठी डंडे से पिटाई कर दिए।

 

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने डंडा भांजकर लूटपाट को खदेड़ दिया। घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स संग जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। इससे गुलजार रहने वाली गलियां पूरी तरह से सन्नाटे में बदल गईं। छतों से महिलाएं व बच्चे गश्त कर रही पुलिस की गतिविधियों को देखते रहे। फायर बिग्रेड के जवानों के घंटों प्रयास के बाद आग को काबू किया गया। पुलिस राजभर बस्ती में जमकर छापेमारी की। पुलिस ने 16 लोगों का गिरफ्तार किया है। 

 

यह भी पढ़ें: जन्मदिनः जानें इलाहाबाद में जन्मे इंकलाब बच्चन का नाम कैसे पड़ा अमिताभ

 

अशांति के बीच शांति के दावे

जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे में पूरी तरह शांति है। कस्बे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई घायल है। दो पक्षों का विवाद था, जिसे जिला प्रशासन शांत कराने में जुटा है। एहतियात के तौर पर कस्बे में पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगा दी गई है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। कोई खास आगजनी की भी घटना नहीं हुई है।

 

लोग किसी भी प्रकार की अफवाह व भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक बलिया अनिल कुमार  ने बताया कि रतसर में पूरी तरह से शांति कायम है। उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी का प्रयास निरंतर जारी है। सतर्कता की दृष्टि से फोर्स लगा दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।