अंडर-17 गर्ल्स फुटबाल नेशनल टीम में बलिया की दीपिका का चयन
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अंडर-17 गर्ल्स नेशनल टीम के चयन के लिए 3 से 17 अप्रैल तक लगे कैंप में बलिया की महिला फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका का चयन हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:26 PM (IST)
जासं, बलिया : आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अंडर-17 गर्ल्स नेशनल टीम के चयन के लिए तीन से 17 अप्रैल तक लगे कैंप में बलिया की महिला फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका का चयन हुआ है। निश्चित रूप से यह बलिया के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविद कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के सोहांव क्षेत्र के बसंतपुर के कैलाश पासवान की बेटी दीपिका सब जूनियर-16 का नेशनल भी खेल चुकी है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही फुटबाल की बारीकियों को लगातार सीखती रही है। जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, अनिल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीपिका को बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें