दीपावली आज, घर से बाजार तक उत्सव का माहौल
दीपावली को लेकर चोरों तरफ उल्लास है और इसकी तैयारी चहुंओर युद्धस्तर पर चल रही है। आज घर-घर लक्ष्मी-गणेश की पूजा होगी। इस पर्व को लेकर हर घर में उल्लास व उत्साह है। वहीं शहर-बाजार में भी काफी रौनक दिख रही है। उत्सव के इस त्योहार को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है। लोग दीपक से दीपक जलाने की तैयारी में लगे हए है। इसमें सबसे अधिक बच्चे व युवा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
जागरण संवाददाता, बलिया : दीपावली को लेकर चोरों तरफ उल्लास है और इसकी तैयारी चहुंओर युद्धस्तर पर चल रही है। आज घर-घर लक्ष्मी-गणेश की पूजा होगी। इस पर्व को लेकर हर घर में उल्लास व उत्साह है। वहीं शहर-बाजार में भी काफी रौनक दिख रही है। उत्सव के इस त्योहार को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है। लोग दीपक से दीपक जलाने की तैयारी में लगे हए है। इसमें सबसे अधिक बच्चे व युवा उत्साहित नजर आ रहे हैं। शनिवार को भी बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति व सजावट के सामान की लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे थे।
दिन में हालात कहे तो बाजार में तिल रखने तक की भी जगह नहीं थी। इसमें नगर व आसपास के क्षेत्रों से खरीदारों की उमड़ी भीड़ की वजह से नगर में लोग ही लोग नजर आ रहे थे। इसमें सबसे अधिक भीड़ तो अब कपड़ों की दुकानों पर होने लगी है। इसमें खासकर के रेडीमेड की दुकानों पर तो और भी भीड़ हो रही है। इसके अलावा दीपावली के निमित्त लगने वाले पूजा-पाठ के सामान व अन्य चीजों की भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
मिट्टी के दीए, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, लाई, चूड़ा, गट्टा आदि की दुकानों पर तो पूरे दिन मेला जैसी स्थिति रही। लोग मिट्टी के दीयों आदि की खरीदारी कर रहे थे। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की दुकानें भी सजी दिख रहीं थी। दीपावली के दिन लगने वाले पूजन सामग्री व सजावट आदि सामान की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ हो रही। नगर में छोटे-छोटे ठेलों से लेकर दुकानों तक पर एक से एक माला व पूजा घरों के श्रृंगार के सामान बिक रहे हैं।