टीडी कालेज में दीपक अध्यक्ष व अमित सिंह महामंत्री निर्वाचित
इ इ इ इ इइ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ
जासं, बलिया: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव रविवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। शहर के टीडी कालेज में दीपक सिंह अध्यक्ष और अमित कुमार सिंह महामंत्री चुने गए। वहीं सतीशचन्द्र कालेज में अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार यादव व महामंत्री के लिए अभिषेक सिंह निर्वाचित हुए। कुंवर सिंह महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर विशाल कुमार यादव व महामंत्री पर कृष्णा कुमार को चुना गया।
भारी बारिश के बावजूद पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव शुरू होने से लेकर पूरी प्रक्रिया समाप्त होने तक चौराहों पर प्रत्याशियों के समर्थक जमे रहे। इनको खदेड़ने के लिए पुलिस भी प्रयासरत रही। टीडी कालेज में छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह की जीत पर छात्रनेता अरुण कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राघव सिंह, किशन प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह बंटू, सुधीर मौर्य आदि ने बधाई दी है।
चुनाव का समय जैसे की खत्म हुआ, टीडी कालेज और कुंवर सिंह चौराहे पर से जमा छात्रों की भीड़ को खदेड़ कर दूर कर दिया। इस बीच कभी कभार पुलिस और छात्रों की बीच भागमभाग की स्थिति बनती रही। लेकिन अंतत: पुलिस बल की मुस्तैदी से चुनाव पूरी तरह सकुशल सम्पन्न हो गया।
बारिश के बीच वाहनों से ढोते रहे मतदाता
- शहर के तीनों प्रमुख कालेजों के मतदाताओं को वोट दिलवाने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक लगे रहे। दूर-दराज से आने वाले मतदाताओं के लिए बकायदा वाहन की व्यवस्था की थी।