गड्ढे में फरमान, चोटिल हो रही जनता
कैथवली पानी टंकी से गांव जाने वाली सड़क की हालत बद
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 05:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : कैथवली पानी टंकी से गांव जाने वाली सड़क की हालत बदतर है। बड़े गढ्ढे राहगीरों को चाटिल कर रहे हैं, जनता परेशान है। सड़क की मरम्मत तीन वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने कराई थी लेकिन छह माह बाद ही रोड टूट गया। गिट्टियां उखड़ गईं। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं हो रहा है। कैथवली की प्रीति सिंह, कंचन सिंह, आशीष सिंह व अंजू देवी ने विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सड़क के मरम्मत के लिए दर्जनों बार शिकायतें की गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें