खेत में मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
खेत में मिला शव शिनाख्त में जुटी पुलिस
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 05:00 PM (IST)
जासं, गड़वार (बलिया): थाना क्षेत्र के नवादा मार्ग पर स्थित महाराणा प्रताप पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास खेत में बुधवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के प्रयास के बाद भी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके शरीर पर कई चोट के भी निशान मिले।
सुबह खेतों की तरफ लोग शौच करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच विद्यालय के पास एक लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वह पेट के बल खेत में पड़ा हुआ था। यह खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के चोट के मिले कई निशान से लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें