क्वारंटाइन सेंटर पर शराब पीकर हंगामा, दो के खिलाफ मुकदमा
जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) भीमपुरा थाना क्षेत्र के कोरोंटाइन सेंटर पर प्रशासनिक लापरवाही चरम पर है। कुछ दिनों पूर्व कोरोंटाइन युवकों द्वारा मुर्गा पार्टी उड़ाने के बाद गुरुवार को यहां के एक कोरोंटाइन सेंटर पर युवकों ने दारु जमकर पार्टी किया और उसके बाद बवाल भी हुआ। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि पुलिस कोरोंटाइन सेंटर पर दारु पार्टी होने से सीधे इंकार कर रही है। भीमपुरा थानाध्यक्ष शिवमंगल प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात मुहम्मदपुर प्राथमिक स्कूल पर बाहर से आएं कुछ युवकों को कोरोंटाइन किया गया है।
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : भीमपुरा थाना क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर पर प्रशासनिक लापरवाही चरम पर है। कुछ दिनों पूर्व क्वारंटाइन युवकों ने मुर्गा पार्टी का मजा लिया था। गुरुवार को यहां के एक क्वारंटाइन सेंटर पर युवकों ने दारु पार्टी किया और उसके बाद बवाल भी हुआ। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नियंत्रित किया। हालांकि पुलिस क्वारंटाइन सेंटर पर दारु पार्टी होने से सीधे इंकार कर रही है।
भीमपुरा थानाध्यक्ष शिवमंगल प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात मुहम्मदपुर प्राथमिक स्कूल पर बाहर से आएं कुछ युवकों को क्वारंटाइन किया गया है। यहां गांव के अन्य युवक जबरन पहुंच गए। जिसका दूसरे युवकों ने विरोध किया तो हंगामा होने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची कितु बाहरी युवक भाग निकले। इस मामले में प्रधान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।