डांसर संग सामूहिक दुष्कर्म में डीजे संचालक समेत दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बलिया: बांसडीह रोड थाना पुलिस ने मंगलवार को उधोदवनी गांव से डांसर के सा
जागरण संवाददाता, बलिया: बांसडीह रोड थाना पुलिस ने मंगलवार को उधोदवनी गांव से डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी डीजे संचालक देव नाथ यादव व लल्लन यादव निवासी उधोदवनी को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर डांसर ने सात फरवरी को अपने ही गांव के एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद मुकदमा कायम किया था। उधर इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय लगातार दबिश दे रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वे दोनों घर पर आए हुए थे। इस पर उन्होंने टीम के साथ घेरांबदी कर छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दे कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र की महिला (डांसर) को डीजे संचालक ने सात फरवरी को प्रोग्राम के लिए बुलाया और अपने साथ लेकर अपने एक दोस्त के लकड़ी के कारखाने पर लेकर चला गया। वहां उसने अपने दोस्त के साथ महिला से दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। महिला उनके चंगुल से किसी तरह निकल कर थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। जांच के बाद टालमटोल व अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में नामजद मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। थानाध्यक्ष ने इसके लिए कई जगहों पर दबिश भी दी थी।