विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी के भोज के लिए बलिया में हो रही दलित के घर की खोज

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 03:13 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Aug 2017 11:54 AM (GMT+05:30)

अधिकारियों की टीम रविवार और सोमवार को अंबेडकर नगर दलित बस्ती पहुंची तो कयास जोर पकड़ने लगा।

सीएम योगी के भोज के लिए बलिया में हो रही दलित के घर की खोज
सीएम योगी के भोज के लिए बलिया में हो रही दलित के घर की खोज

बलिया (जागरण संवाददाता)। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे को लेकर जिले भर में खासी हलचल है। तमाम तैयारियां की जा रही हैं। इसमें उस दलित के घर की खोज की जा रही है, जहां सीएम भोज करेंगे। इसके लिए अधिकारी दलित बस्तियों की खाक छान रहे हैं। सूबे के मुखिया बलिया दौरे के दौरान किसी दलित के घर भोजन करेंगे, इसकी प्रबल संभावना है।

रविवार को अधिकारियों की टीम अंबेडकर नगर दलित बस्ती पहुंची तो कयास जोर पकड़ने लगा। सोमवार को एक बार फिर अधिकारियों की गाड़ी उसी दलित बस्ती की ओर चल दी। यहां सीएम के आने की बात लगभग पक्की हो चुकी थी, लेकिन एक पेच फंस गया। यहां रास्ता संकरा होने के कारण थोड़ी अड़चन आ रही है।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह सोमवार को मीडिया को चकमा देते हुए मातहतों संग बस्ती में पहुंचीं। वहां उन्होंने स्थितियों का जायजा लिया। घर के मालिक से बातचीत की। इसके अलावा भी विकल्प देखे जा रहे हैं। अधिकारी बस्तियों में गुपचुप जाकर जायजा भी ले रहे हैं। वहीं इस संबंध अधिकारी खुल कर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

पल-पल की जानकारी ले रहे जिलाधिकारी: सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले में खूब हलचल है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह अलग-अलग विभागों के प्रमुखों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। शासन से भी लगातार अपडेट मांगा जा रहा है। डीएम फोन पर भी बराबर मातहतों से संवाद कर रहे हैं। वहीं छुट्टी के दिन भी अधिकारी एक-दूसरे से फोन पर बात करते रहे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 101 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

रंगाई-पोताई, बदले जा रहे शीशे: सीएम के 11 अगस्त को जिले में आगमन को लेकर प्रशासनिक भवनों की रंगाई-पोताई युद्ध स्तर पर की जा रही है। सोमवार को भी डाक बंगला, कलेक्ट्रेट, मॉडल तहसील, जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर साफ-सफाई होती रही। मॉडल तहसील के टूट चुके शीशों को भी बदला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में रोडवेज यात्रियों को दो रुपये में मिलेगा ठंडा पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।