भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 06:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही विकास कार्यों में लूट की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस संदर्भ में पत्रक सौंपा। जिला कमेटी के सदस्य लक्ष्मण यादव ने कहा कि नगर में विकास के नाम पर लूट मची हुई है। नगर पालिका परिषद की तरफ से 2017 से अब तक कराए गए कार्यों की जांच करने पर भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी। विकास कार्य व उसकी लागत को सार्वजनिक किया जाए। इस मौके पर जैनुद्दीन, मोहम्मद साकीब, रमेश कुमार बिद, राजेश गोंड, मोहम्मद युसूफ, विनय खरवार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें