चार नए पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप
ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड द्बठ्ठद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र ड्डद्घह्लद्गह्म ह्मद्गष्द्गद्ब1द्बठ्ठद्द द्घश्रह्वह्म ठ्ठद्ग2 ष्ड्डह्यद्गह्य ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड द्बठ्ठद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र ड्डद्घह्लद्गह्म ह्मद्गष्द्गद्ब1द्बठ्ठद्द द्घश्रह्वह्म ठ्ठद्ग2 ष्ड्डह्यद्गह्य
जागरण संवाददाता, बलिया : लॉकडाउन के चौथे चरण की अवधि खत्म होने में अब तीन दिन शेष हैं, वहीं जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार और बढ़ गई। यहां पहले से 31 एक्टिव केस थे, अब बढ़कर 35 हो चुके हैं। इससे जनपद में दहशत का माहौल है।
बुधवार को 127 संदिग्धों की सैंपलिग हुई है। नए चार संक्रमितों में पंदह ब्लाक के पकड़ी गांव की एक महिला है, वहीं मुरली छपरा ब्लाक शोभा छपरा, हृदयपुर और चिरंजीव छपरा गांव के एक-एक लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने बताया कि नए चारों संक्रमितों में से तीन को उपचार के लिए आजमगढ़ भेजा गया है वहीं एक को बसंतपुर शिफ्ट किया गया है। डीएम ने बताया कि चार केस बढ़ने के बाद अब जनपद के 22 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गए हैं।
-मुरलीछपरा में नौ पॉजिटिव
अब जनपद में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या मुरलीछपरा ब्लाक में हो गई है। इस ब्लाक में पहले से की छह कोरोना पॉजिटिव केस मौजूद थे, तीन और बढ़ने के बाद इस ब्लाक में पॉजिटिव केस की संख्या नौ हो गई है। इससे संबंधित गांव सहित आसपास के लोग भी भयभीत हैं। संबंधित इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील हैं, जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ रहे पॉजिटव केस, सरकार दे रही ढील
जनपद में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं, वहीं सरकार की ओर से लगातार लॉकडाउन - 4 में ढील भी दी जा रही है। कंटेनमेंट जाने को छोड़कर अन्य इलाकों में सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। सरकार के इस कदम से आम लोग भी चकित हैं। हॉटस्पॉट गांवों के आसपास के लोग मानते हैं कि सरकार के इस कदम से कोरोना तेजी से आबादी की ओर आगे बढ़ रहा है।