Move to Jagran APP

बलिया में कोरोना विस्फोट, एक दिन में मिले 16 केस

ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड द्ग3श्चद्यश्रह्यद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बष्ह्ल 16 श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वठ्ठस्त्र द्बठ्ठ श्रठ्ठद्ग स्त्रड्ड4ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड द्ग3श्चद्यश्रह्यद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बष्ह्ल 16 श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वठ्ठस्त्र द्बठ्ठ श्रठ्ठद्ग स्त्रड्ड4ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड द्ग3श्चद्यश्रह्यद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बष्ह्ल 16 श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वठ्ठस्त्र द्बठ्ठ श्रठ्ठद्ग स्त्रड्ड4ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड द्ग3श्चद्यश्रह्यद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बष्ह्ल 16 श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वठ्ठस्त्र द्बठ्ठ श्रठ्ठद्ग स्त्रड्ड4ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड द्ग3श्चद्यश्रह्यद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बष्ह्ल 16 श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वठ्ठस्त्र द्बठ्ठ श्रठ्ठद्ग स्त्रड्ड4

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:58 AM (IST)
बलिया में कोरोना विस्फोट, एक दिन में मिले 16 केस

जागरण संवाददाता, बलिया: लगभग छह दिनों की शांति के बाद सोमवार को बलिया में अचानक कोरोना विस्फोट हुआ। इसके साथ ही पॉजिटिव केसों की संख्या 14 से बढ़कर 30 हो गई है। इससे पूरे जनपद में हड़कंप का माहौल है।

loksabha election banner

देर शाम 16 नए पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा हो गया। बीते 19 मई के बाद आने वाली प्रत्येक रिपोर्ट में निगेटिव मरीज होने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे थे कितु 16 पॉजिटिव केस ने सबको हिला कर रख दिया है। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले में हड़कंप का माहौल है। 16 से 18 मई तक भेजे गए सैंपल में जिन 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें 10 वर्ष के बालक व 17 वर्षीय किशोर समेत एक महिला व 13 पुरुष शामिल हैं। ये सभी प्रवासी श्रमिक या उसके संपर्क में रहे लोग बताए जा रहे हैं।

पिछले काफी दिनों से दूसरे प्रदेशों से भारी संख्या में श्रमिकों की घर वापसी हो रही है। इनकी वजह से ही अकस्मात जिले में कोरोना का मीटर बढ़ने लगा है। सोमवार को जिन 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उसमें ओझवलिया, दोकटी, दलनछपरा, केवरा, डीहवां, भगवानपुर, रेवती, बिसौली के लोग शामिल हैं। फिलहाल सभी को इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन इन गांवों को पूरी तरीके से सील करने पर भी विचार कर रहा है। ऐसे बदली सूरत

जब से लॉकडाउन लगा तब से लेकर 11 मई तक जिला ग्रीन जोन में था। अचानक एक मरीज सामने आया और हालात बदल गए। उसके चार दिन बाद एक साथ 9 पॉजिटिव केस सामने आए तो स्थिति भयानक होती नजर आयी। सुरक्षा के लिहाज से संक्रमित क्षेत्रों में 8 स्थानों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया। उसके बाद एक दो मरीज सामने आए। पिछले छह दिन से रिपोर्ट नही आ रही तो लोगों को भय सता रहा था कि अचानक कोरोना विस्फोट न हो जाए। हुआ भी वही सोमवार को संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई। 16 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। पूर्व से जिले में 14 केस थे। इस प्रकार अब 30 कोरोना वायरस पाजिटिव हो गए हैं। ये सभी बाहर से आए हुए हैं। अब नए दस हाट स्पाट बन रहे हैं। दुबहड़ ब्लाक का ओझवलिया गांव में चार पाजिटिव केस मिले हैं। केवरा, डिहवा व विसौली में दो-दो पॉजिटिव केस मिले। इसके अलावा छह जगहों से एक-एक पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी पॉजिटिव केस पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

श्रीहरिप्रताप शाही

जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.