कृत्रिम हाथ के लिए करें संपर्क
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया है कि कृत्रिम हाथ लगाए जाने हेतु शिविर का आयोजन 22 सितम्बर को डॉ0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में किया जाएगा। यह कृत्रिम हाथ विशेष तकनीक गुणवत्ता से युक्त है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:31 PM (IST)
जासं, बलिया: जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया है कि कृत्रिम हाथ लगाए जाने हेतु शिविर का आयोजन 22 सितम्बर को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में किया जाएगा। यह कृत्रिम हाथ विशेष तकनीक गुणवत्ता से युक्त है। ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ में कोहनी से नीचे कम से कम चार इंच अवशेष हो इससे लाभान्वित हो सकते हैं। इससे संबंधित विशेष जानाकरी के लिए विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें