Move to Jagran APP

लाठी चार्ज के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : तहसील क्षेत्र के बीटीसी प्रशिक्षुओं द्वारा लखनऊ में उनके साथियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर गुरुवार को उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:15 PM (IST)
लाठी चार्ज के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
लाठी चार्ज के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : तहसील क्षेत्र के बीटीसी प्रशिक्षुओं द्वारा लखनऊ में उनके साथियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 68500 शिक्षक भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के साथ ही अभ्यर्थियों को धोखा दिया गया है। विगत दो नवंबर को लखनऊ में बीटीसी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया जिससे 30 साथी घायल हुए। इनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके विरोध में इन्होंने पुतला फूंका और सीएम की गलत नीतियों का शिकार हुए लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान सत्यम गुप्त, शशि तिवारी, अविनाश यादव, राजेश यादव, राजकुमार यादव, अशोक यादव, सुनील कुमार, अर्जुन पासवान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.