बच्चों ने प्रस्तुत किए रामायण से लेकर रोबोट का माडल
बलिया : विज्ञान व कला प्रदर्शनी 'सृजन' का आयोजन आरके मिशन स्कूल सागरपाली में रविवार को सकुशल संपन्न हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न माडल व परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली साथ ही बच्चों के इस प्रयास को सराहा। कहा कि विज्ञान व कला को हमारे जीवन में अत्यंत आवश्यकता है। प्रदर्शनी में कलियुग के रामायण से लेकर आधुनिक विभिन्न प्रकार के रोबोट तक की परियोजना को वृहद स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। रेन वाटर अलार्म, फायर अलार्म, हाइड्रोलिक रोबोट, सीवरेज वाटर मैनेजमेंट प्लान, ब्लड टेस्ट पद्धति आदि परियोजनाएं सराहनीय रही। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी अपने अंतर्गत निहित क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामइकबाल ¨सह, एसएस श्रीवास्तव, सुधीर ¨सह, रजनीकांत ¨सह, उमाकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन सरोज ठाकुर ने किया।
बलिया : विज्ञान व कला प्रदर्शनी 'सृजन' का आयोजन आरके मिशन स्कूल सागरपाली में रविवार को हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न माडल व परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली साथ ही बच्चों के इस प्रयास को सराहा। प्रदर्शनी में कलियुग के रामायण से लेकर आधुनिक विभिन्न प्रकार के रोबोट तक की परियोजना को वृहद स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। रेन वाटर अलार्म, फायर अलार्म, हाइड्रोलिक रोबोट, सीवरेज वाटर मैनेजमेंट प्लान, ब्लड टेस्ट पद्धति आदि परियोजनाएं सराहनीय रही। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में अपने क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामइकबाल ¨सह, एसएस श्रीवास्तव, सुधीर ¨सह, रजनीकांत ¨सह, उमाकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन सरोज ठाकुर ने किया।