विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तस्वीरों में छठ की दिव्य छटा: आस्था के सैलाब में डूबा यूपी, करोड़ों व्रती महिलाओं ने की सूर्य उपासना

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:21 AM (IST)

लोकआस्था का महापर्व छठ भगवान सूर्य और षष्ठी माता की आराधना का विशेष महत्व बताता है, जो संतान सुख और कल्याण के लिए मनाई जाती है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में व्रती महिलाओं ने धूमधाम से सूर्य उपासना की, जिसमें नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक के अनुष्ठान शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में व्रती महिलाओं ने धूमधाम से सूर्य उपासना की, जिसमें नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक के अनुष्ठान शामिल हैं।

HighLights

  1. छठ पूजा में सूर्य और षष्ठी माता की आराधना।

  2. संतान सुख, दीर्घायु और कल्याण के लिए होती है पूजा।

  3. उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मना नहाय-खाय और अर्घ्य।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकआस्था के महापर्व छठ में भगवान सूर्य के साथ षष्ठी माता की आराधना का भी विशेष महत्व है। लोक में छठी मैया के नाम से पूजित षष्ठी देवी को पौराणिक मान्यताओं में भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन बताया गया है।

 

 Untitled Design - 2026-11-14T023859.015

गोरखपुर के सूर्यकुंड धाम विकास समिति के चार दिवसीय 34वें छठ महोत्सव के शुभारंभ पर सूर्य की महाआरती कर शुभारंभ करती व्रती महिलाएं।


छठ मईया प्रकृति की अधिष्ठात्री देवी, तीनों लोकों की पालनकर्त्री और संतान की रक्षक मानी जाती हैं। संतान सुख, बच्चों की दीर्घायु और उनके कल्याण की कामना से उनकी पूजा का विधान है। प्रकृति के छठे अंश से प्रकट होने के कारण ही उनका नाम षष्ठी पड़ा।

 

Untitled Design - 2026-11-14T023603.176

गोरखपुर में छठ पूजा करने के लिए सूर्यकुण्ड धाम पर बेदी बनाती लड़कियां। 

 

मार्कंडेय पुराण में षष्ठी देवी को प्रकृति की छठीं कला बताया गया है। वह षोडश मातृकाओं में विशिष्ट स्थान रखती हैं और भगवान कार्तिकेय की पत्नी देवसेना के रूप में भी विख्यात हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के प्रकृतिखंड में राजा प्रियव्रत और देवी षष्ठी का प्रसंग मिलता है।

 

Untitled Design - 2026-11-14T022723.235

कानपुर में छठ महापर्व पर नहाय-खाय पर सरसैयाघाट पर स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं।


कथा के अनुसार राजा प्रियव्रत को मृत संतान उत्पन्न होने पर देवी ने अपनी तपस्या के प्रभाव से उसे जीवनदान दिया था। इसके बाद राजा ने अपने राज्य में षष्ठी देवी की पूजा का विधान शुरू कराया। तभी से संतान की रक्षा और कल्याण के लिए उनकी उपासना की परंपरा प्रचलित हुई।

 

Untitled Design - 2026-11-14T020723.538

भदोही में छठ पूजा के लिए ज्ञानपुर के बालीपुर में गेंहू पीसतीं व्रती महिलाएं।

 

पौराणिक मान्यता के अनुसार षष्ठी देवी शिशुओं की पालनकर्ता और रक्षक हैं। इसलिए बच्चों के जन्म के छठें दिन सूतिकागृह में उनकी विशेष पूजा की जाती है। जन्म के 21वें दिन भी शिशु के कल्याण के लिए उनकी आराधना का विधान है।


Untitled Design - 2026-11-14T020319.488

जौनपुर में नहाय खाय: सूर्य उपासना के पर्व डाला छठ व्रत के प्रथम दिन गोमती नदी में स्न्नान कर भगवान सूर्य को नमन करतीं महिलाएं। 


अन्नप्राशन सहित बच्चों के अन्य मांगलिक संस्कारों में भी उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि जल, थल, आकाश और स्वप्न में भी देवी बच्चों की रक्षा करती हैं।


Untitled Design - 2026-11-14T014526.788

वाराणसी के वरुणा पुल शास्त्री घाट पर छठ पूजा के लिए वेदी बनाती महिलाएं।

 

डाला छठ पर गंगा घाटों, कुंडों, तालाबों और जलाशयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान अप्रिय घटना रोकने और आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाएगी।

 

Untitled Design - 2026-11-14T014943.057

गंगा में छठ पर्व के दृष्टिगत गंगा में पहले से ही अलर्ट मोड में घूमते एनडीआरएफ के जवान।


षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी सूर्य और सप्तमी को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती संतान सुख, आरोग्य और परिवार की मंगलकामना करते हैं। यह पर्व जीवन में संयम, अनुशासन और प्रकृति के शाश्वत चक्र के प्रति आस्था का संदेश भी देता है।


Untitled Design - 2026-11-14T015200.443

वाराणसी के पहड़ियां मंडी में छठ पूजन के लिए सब्जी व फल सामग्री की खरीदारी करते लोग।


छठ के सूप में केवल फल और सब्जियां नहीं सजतीं, बल्कि भारत की कृषि और वानस्पतिक विविधता भी आकार लेती है। पूर्वांचल के खेतों से लेकर पहाड़ों और जंगलों तक पैदा होने वाले फल, कंदमूल और वनस्पतियां इस पर्व के प्रसाद का हिस्सा बनती हैं। 

 

Untitled Design - 2026-11-14T015453.711

पांडेयपुर में छठ पूजा के लिए डलिया की खरीदारी करतीं महिलाएं।


यही वजह है कि डाला षष्ठी के दौरान बाजारों में ऐसे दुर्लभ फल भी दिखाई देते हैं, जो आम दिनों में यहां आसानी से उपलब्ध नहीं होते। अलग-अलग जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों की उपज एक ही सूप में सजकर विविधता में एकता का संदेश देती है।


Untitled Design - 2026-11-14T015916.313

मीरजापुर में छठ पूजा के लिए घंटाघर बाजार से फल की खरीदारी करतीं महिलाएं।

 

कार्तिक महीने में ऋतु परिवर्तन के बीच मिलने वाली मौसमी उपज शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी करने में सहायक होती है। इस तरह छठ केवल सूर्योपासना का पर्व नहीं, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, प्रकृति और देश की सांस्कृतिक एकात्मता का भी उत्सव है।


Untitled Design - 2026-11-14T021404.832

छठ पूजा के लिए रोशनी से सजा गोमती नदी का किनारा।


धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य की ऊर्जा से ही पृथ्वी पर जीवन और वनस्पतियों का विकास संभव है। ऐसे में धरती की उपज सूर्यदेव को अर्पित करना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। छठ का प्रसाद इस भाव को भी प्रकट करता है कि मनुष्य का जीवन अन्न, फल और वनस्पतियों के रूप में प्रकृति की देन पर निर्भर है।

 

Untitled Design - 2026-11-14T021701.266

लखनऊ में छठ पूजा के लिए रंगों से सजा कुड़िया घाट।

 

छठ में भगवान सूर्य और षष्ठी देवी दोनों की उपासना होती है। सूर्य को आत्मा, तेज, यश और आरोग्य का कारक माना गया है। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से सप्तमी तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्याकालीन सूर्य अर्घ्य और प्रातःकालीन उषा अर्घ्य का विधान है।

 

Untitled Design - 2026-11-14T024508.119

गोरखपुर के कैंपियरगंज के करमैनी घाट बाजार में दुकान पर सजी छठ पूजन की सामग्री।


रविवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार की प्रातः उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर मिट्टी और ईंट से आकर्षक वेदियां बनाने और उन्हें गेरू व रंगोली से सजाने में पूरे उत्साह से आस्थावान जुटे रहे। बाजारों में सजी सूप, डलिया, दउरा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी।

 

Untitled Design - 2026-11-14T024812.689

देवरिया जिले के पथरदेवा में छठघाट का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

 

शुद्ध घी, गुड़ और आटे से बनने वाले खस्ता ठेकुआ, मीठी पूड़ी, खाजा, अनरस और चावल के लड्डुओं की सोंधी सुगंध पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही है।


Untitled Design - 2026-11-14T024232.208

सिद्धार्थनगर में पुलिस बूथ के पास छठ्ठ पूजा सामग्री खरीदने वालों की भीड़।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।