विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में लोहे की राड से सपा नेता पर जानलेवा हमला मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा

By Sanjay Kumar Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 01:51 PM (IST)

बलिया के भीमपुरा में लक्ष्मी पूजा स्थल पर सो रहे सपा नेता सुनील चौहान पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने ...और पढ़ें

बलिया में सपा नेता सुनील चौहान पर जानलेवा हमला आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बलिया में सपा नेता सुनील चौहान पर जानलेवा हमला आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

HighLights

  1. सपा नेता सुनील चौहान पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीटा।

  2. हमलावरों ने 35 हजार रुपये छीने, मोबाइल भी तोड़ दिया।

  3. पुलिस ने पांच नामजद सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। भीमपुरा क्षेत्र के भीमपुरा स्थित रामकरन इंटर कालेज के मैदान में लक्ष्मी पूजा स्थल पर सो रहे सपा नेता सुनील चौहान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने लोहे की राड से उन पर हमला कर दिया और मारपीट के दौरान 35 हजार रुपये छीन लिए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीमपुरा निवासी सुनील चौहान पुत्र रामअवध चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की रात वह रामकरन इंटर कॉलेज के मैदान में स्थित लक्ष्मी पूजा स्थल पर सो रहे थे।

इसी दौरान गांव के वशिष्ठ चौहान, भोला चौहान, कृष्णा चौहान, कन्हैया चौहान और देवेंद्र चौहान समेत तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपितों ने एकराय होकर लोहे की राड से उन पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारपीट कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया।

आरोप है कि इस दौरान उनके पास रखे 35 हजार रुपये भी छीन लिए गए। आरोप है कि घटना की जानकारी किसी को न दे सकें, इसके लिए हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।