Move to Jagran APP

बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का 63वां जन्मदिन मंगलवार को डॉ. आंबेडकर संस्थान में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं से भरे संस्थान में मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर ¨सह व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने संयुक्त रूप से 63 किलोग्राम का केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 06:45 PM (IST)
बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन
बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, बलिया : बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का 63 वां जन्मदिन मंगलवार को डॉ. आंबेडकर संस्थान में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं से भरे संस्थान में मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर ¨सह व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने संयुक्त रूप से 63 किग्रा का केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। विधायक उमाशंकर ¨सह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। कहा कि नमक रोटी खाएंगे, बहन जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि बसपा का गठन ही समता मूलक समाज की स्थापना के लिए हुआ है। पार्टी की शुरू से ही यह सोच रही है कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी।

loksabha election banner

इस दौरान जिला चिकित्सालय में मरीजों को मुख्य जोन इंचार्ज संतोष राम, सदर प्रभारी अनिल राय, सपा प्रवक्ता राजन कन्नौजिया ने फल बांटे। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम ¨सह यादव, सुरेंद्र निषाद एडवोकेट, अर¨वद गिरि, संजय चौहान, महफूज आलम, संजीव वर्मा, सत्येंद्र राजभर, अनिल राय, राजनारायण यादव आदि मौजूद थे। आभार जिलाध्यक्ष रामआशीष गौतम ने व्यक्त किया।

¨डपल का भी मना जन्मदिन

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद ¨डपल का भी जन्मदिन मनाया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित सभा में मंच से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। सपा कार्यकर्ताओं ने भी सांसद ¨डपल का जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के बसपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र ¨सह, संजय शुक्ल, गाया ¨सह, हरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

उधर सिकंदरपुर में स्थानीय बस स्टैंड चौराहे पर भी बसपा सुप्रीमो को जन्मदिन के मनाया गया। इसमें सपा-बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रमुख रुप से सत्येंद्र राजभर, ओमप्रकाश भारती, रामबचन यादव, रणजीत कुमार भारती आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.