ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 16 को
बलिया निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उप्र प्रयागराज के निर्देश के क्रम में जनपद मण्डल एवं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से पूर्व जनपद के सभी शिक्षाक्षेत्रों में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 16 नवम्बर को किया जायेगा। उक्त प्रदर्शनी का कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुबास गुप्ता द्वारा जारी किया गया। आयोजित होने वाले बाल विज्ञान प्रदर्शनी के सम्बन्ध में कार्यक्रम के नोडल आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय/ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र/ छात्राएं न्यूनतम दो विज्ञान के माडल के साथ एवं नवाचारी शिक्षक अपने बनाए विज्ञान माडल के साथ प्रतिभाग सम्बंधित शिक्षा क्षेत्र में करेंगे। जिसमें से जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विज्ञान माडलो का चयन किया जायेगा। प्रदर्शनी के लिए विज्ञान माडल का निर्माण पूर्व निर्धारित विषयों के अनुसार पर्यावरण अनुकूल (इको फ्रेंडली) सामग्री से किया जायेगा।
बलिया : निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उप्र, प्रयागराज के निर्देश के क्रम में जनपद, मण्डल एवं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 16 नवम्बर को किया जायेगा। प्रदर्शनी का कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुबास गुप्ता ने जारी किया। नोडल आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय/ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र/ छात्राएं न्यूनतम दो विज्ञान के माडल के साथ एवं नवाचारी शिक्षक अपने बनाए विज्ञान माडल के साथ प्रतिभाग सम्बंधित शिक्षा क्षेत्र में करेंगे।