Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला

जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीए के समर्थन में शुक्रवार को स्थानीय चट्टी पर शहीद स्मारक से लगायत चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाया। कार्यकर्ताओं ने सीएए संदर्भित बुकलेट वितरित कर लोगों को नागरिक संशोधन कानून के संदर्भ में जागरूक भी किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:13 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में मुहिम तेज हो गई है। कहीं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है तो कहीं मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में स्थानीय चट्टी पर शहीद स्मारक से लगायत चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई। कार्यकर्ताओं ने सीएए संदर्भित बुकलेट वितरित कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में जागरूक भी किया।

loksabha election banner

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा गोरक्षप्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है। अफगानिस्तान,पाकिस्तान और बांग्लादेश में सताए गए अल्पसंख्यकों यथा हिदू,सिख,बौद्ध,जैन,पारसी व ईसाई को भारत की नागरिकता देने के लिए सीएए लाया गया है। विपक्ष अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है और वह यह समझ रहा है कि उसका वोट बैंक मजबूत हो रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि भारत में मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार, धार्मिकता सामाजिक वर्चस्व पत्थर की लकीर की तरह मजबूत है उसे कोई डिगा नहीं सकता। मुसलमानों को लोगों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है और न ही इससे डरने की जरूरत है। मानव श्रृंखला में संत यतीनाथ विद्यापीठ, गुड्स सेमेरिटन इंग्लिश स्कूल, नॉलेज कोचिग सेंटर के बच्चों ने भी शिरकत किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पियूष चौबे, महामंत्री अंकुर उपाध्याय, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुच्चू, राहुल वर्मा, अभिषेक वर्मा, बसंत सिंह, भोला, हरिकेश, नीरज, रोहित सिंह, सोनू उपाध्याय आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष सुखपुरा वीरेंद्र कुमार यादव एवं एसआई सरफराज खान अपने सहयोगियों के साथ मानव श्रृंखला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रहे।

-

गोरखपुर रैली में सक्रिय भागीदारी

बिल्थरारोड (बलिया): बिल्थरारोड जिलापंचायत डाकबंगला पर शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा के बिल्थरारोड नगर मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी 19 जनवरी को गोरखपुर के ऐतिहासिक रैली में भाग लेने का संकल्प लिया। बताया नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में 19 जनवरी को गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ऐतिहासिक रैली निकलना है, जिसे सफल बनाने हेतु सिर्फ बिल्थरारोड नगर से एक हजार की संख्या में कार्यकर्ता के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित कार्यकर्ताओं को दे दी गई है। वहीं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिल्थरारोड व बलिया से रवाना होंगे।

पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि बूथ व सेक्टर तक जिम्मेदारी तय की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उक्त रैली में पहुंच सके। बैठक में भाजपा के सखीचंद्र राजभर, सतीश कुमार अंजय, रामसुधार राजभर, अंगद सिंह, राममिलन यादव, सज्जन सिंह आर्य, भागीरथी देवी, अन्नू देवी, अरूण तिवारी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अवध बिहारी यादव, धन्नू सोनी, अमीरचंद्र गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। संचालन जितेश तिवारी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.