जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार की संवेदनहीन
जागरण संवाददाता, बलिया: जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष संग्राम ¨सह या
जागरण संवाददाता, बलिया: जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष संग्राम ¨सह यादव, पूर्व मंत्री नारद राय व पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान सिकन्दरपुर के जिन्दापुर में मोहर्रम के दिन एचटी लाइन के करेंट से तीन युवकों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से झुलसने पर बिजली विभाग पर आरोप लगाए। कहा कि दोषी बिजली विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों के परिजनों को सहायता राशि तत्काल दी जाय। अगर उक्त मांगे नहीं पूरी हुई तो एक अक्टूबर से सिकन्दरपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इतनी बड़ी दुखद घटना होने के बाद भी अभी सरकार या जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि इन पीड़ित परिजनों का आंसू तक पोंछने नहीं गया। भाजपा सरकार की संवेदनहीनता पूरी तरह खत्म हो गई है। जिलाध्यक्ष संग्राम ¨सह यादव ने कहा कि सपा शासन में नरहीं में विनोद राय की हत्या हो या भाजपा शासन में रागिनी दुबे तथा संस्कृति राय की हत्या के मामले के बाद जहां भाजपा सरकार की संवेदनहीन हो गई थी।