Move to Jagran APP

नीतियों के बखान संग पूरी हुई भाजपा की कमल संदेश यात्रा

महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पदयात्रा का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कार्यकर्ता कैलाशपुरी व मवई वार्ड के वार्डवासियों से रूबरू हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 10:50 PM (IST)
नीतियों के बखान संग पूरी हुई भाजपा की कमल संदेश यात्रा
नीतियों के बखान संग पूरी हुई भाजपा की कमल संदेश यात्रा

जागरण संवाददाता, चंदौली : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की कमल संदेश यात्रा का चारों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को समापन हुआ। 15 दिन चली इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों का बखान किया, लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का भरोसा दिया। अंतिम दिन सैयदराजा में विधायक सुशील ¨सह, पीडीडीयू नगर में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष व चंदौली लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ओंकार केशरी, चकिया में शारदा प्रसाद व सकलडीहा में सूर्यमुनी तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

सैयदराजा विधायक ने कहा भाजपा में हर वर्ग का सम्मान है। जो भी योजनाएं चल रही उसमें गरीब, मध्यम सभी को लाभ मिल रहा। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं रहा तो उलूल जुलूल बातें कर खीझ निकाल रहे। देश कैसे तरक्की करेगा, कैसे जनता का भला होगा, इसकी कोई बात नहीं करता। केवल जनता में भ्रम फैलाने की बात करते हैं। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल ¨सह, शशिशंकर ¨सह, शिवराज ¨सह, राजेश ¨सह आदि मौजूद थे।

पीडीडीयू नगर कार्यालय के अनुसार पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के घर घर जाकर लोगों की समस्याएं जानी और समस्याओं का निदान भी किया। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं चंदौली लोकसभा प्रभारी ओंकार केशरी ने कहा केंद्र व राज्य की सरकार ने जमीन पर कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने हर घर जाकर जनता के मन टटोला है। इस अवसर पर रामतेज पांडेय, विधायक साधना ¨सह, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार, रमेश जायसवाल, शिवशंकर पटेल, गोपाल शरण ¨सह, आशीष मिश्र मौजूद थे।

सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश मंत्री रामकेश पांडेय ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ना है। सूर्यमुनि तिवारी ने कहा सभी कार्यकर्ताओं गांवों में जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्त, उपेन्द्र यादव फौजी, रामअधार गुप्त, नंदलाल कुशवाहा, कमला पांडेय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.