Move to Jagran APP

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- जरूरत पड़ी तो 25 को अयोध्या में तोड़ देंगे संविधान भी

बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दो दिन बाद यानी 25 नवंबर को अयोध्या में 1992 का इतिहास दोहरा देंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 09:43 AM (IST)
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- जरूरत पड़ी तो 25 को अयोध्या में तोड़ देंगे संविधान भी
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- जरूरत पड़ी तो 25 को अयोध्या में तोड़ देंगे संविधान भी

बलिया (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के बेहद चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी अपना नाम राहुल खान रखने की सलाह दी है।

loksabha election banner

बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दो दिन बाद यानी 25 नवंबर को अयोध्या में 1992 का इतिहास दोहरा देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो संविधान के बाहर जाकर भी काम होगा और कानून-व्यवस्था की भी परवाह नहीं की जाएगी। बलिया के विधानसभा क्षेत्र बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का अयोध्या मसले पर बड़ा बयान सामने आया है। विधायक ने दावा किया कि 25 नवम्बर को अयोध्या में राम भक्त जुट रहे है। इस दौरान 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर संविधान को तोड़ कर करोड़ो हिंदुओं की आस्था के लिए राम मंदिर बनाया जाएगा।

राम मंदिर को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लेकिन कोर्ट से बाहर मंदिर को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है। बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर अगर हालात बिगड़ते हैं या संविधान को हाथ में लेना पड़ेगा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम संविधान अपने हाथ में ले लेंगे और तय करेंगे कि राम मंदिर बने। 1992 में भी हमने संविधान अपने हाथ में लिया और मस्जिद ढहा दिया था। अगर संविधान देरी करेगा तो लोग मंदिर बनाएंगे। बैरिया विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के दौर में मंदिर नहीं बनेगा तो कभी नहीं बनेगा।

बलिया में अयोध्या में 25 नवम्बर को होने जा रहे सर्व धर्मसभा को लेकर जन जागरूकता रैली निकालने के बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पांच हजार लोंगों के साथ अयोध्या जाएंगे। मंदिर निर्माण को लेकर से अगर कानून के हालात बिगड़ते हों तो कोई बात नही। संविधान को भी हाथ में लेना पड़ा तो पीछे नही हटेंगे। 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने धर्म संसद बुलाई है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वीएचपी को धर्मसभा में एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी 24 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं।

धर्मसभा के लिए जनजागरूकता रैली निकलने के बाद राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर भी तीखे हमले किए और राहुल गांधी को मुसलमान बताया। बलिया से भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दादा फिरोज खान मुसलमान थे, लिहाजा राहुल गांधी को अपना नाम राहुल गांधी के बजाय राहुल खान रखना चाहिए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.