Move to Jagran APP

भाजपा विधायक ने कहा- PM मोदी व CM योगी बंगाल की 'लंकिनी' को देंगे सबक

श्रीराम के नारे पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इंसान के रूप में ममता बनर्जी बेकार हैं। लंका में लंकिनी ने हनुमान जी को रोका था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 05:00 PM (IST)
भाजपा विधायक ने कहा- PM मोदी व CM योगी बंगाल की 'लंकिनी' को देंगे सबक
भाजपा विधायक ने कहा- PM मोदी व CM योगी बंगाल की 'लंकिनी' को देंगे सबक

बलिया, जेएनएन। विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ को विशिष्ट उपाधि दी है। बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान राम तथा सीएम योगी आदित्यनाथ को हनुमान का रूप बताया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राम के रूप में तथा सीएम योगी आदित्यनाथ हनुमान के स्वरूप में रावणी संस्कृति का नाश करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी की है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में ममता की तुलना लंका की लंकिनी से की है। वहीं पीएम मोदी को राम व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हनुमान की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ममता ने जो संस्कार प्रस्तुत की थी, उससे स्पष्ट है कि उनका व्यवहार मर्यादित व संस्कारिक नहीं था।

श्रीराम के नारे पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इंसान के रूप में ममता बनर्जी बेकार हैं। लंका में लंकिनी ने हनुमान जी को रोका था। उसी तरह ममता बनर्जी ने मोदी-योगी जैसे राम और हनुमान को पं बंगाल में रोका था। योगी जैसे हनुमान को रोकने की क्षमता नहीं है किसी में, अब लंकिनी का नाश होगा और वहां (पं बंगाल में) विभीषण का राज होगा। बंगाल में भाजपा ममता के विरोधियों की तलाश कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के 10-20 विधायक भाजपा से मिल भी चुके हैं। उसमें से ओरिजनल विभीषण तलाशा जाएगा और राम उसका राज्याभिषेक करेंगे।

भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, राम का नाम लेने वालों का उत्पीडऩ रावणी संस्कृति में है। ऐसे लोगों से समाज का क्या भला होगा यह सोचने- समझने की बात है। राम के रूप में पीएम मोदी व हनुमान के रूप में योगी आदित्यनाथ रावणी संस्कृति का नाश करेंगे। बैरिया विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह ने आजकल ध्वस्त हो चुकी पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों के आतंकवादी भागकर पश्चिम बंगाल चले गए हैं और यदि इसी तरह की स्थिति जारी रहती है तो बंगाल भी एक दिन जम्मू-कश्मीर बन जाएगा। ममता बनर्जी शूर्पणखा बन गई हैं और कांग्रेस रावण हो गई है। उन्होंने कहा कि 2024 में आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपशब्द कहने के साथ बसपा प्रमुख मायावती को लोभी का दर्जा दिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपशब्द कहने के साथ बसपा प्रमुख मायावती को लोभी का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब 'बबुआ' नहीं हैं। वह गठरी खोलकर अपनी तिजोरी भरने का काम करता हैं। अखिलेश यादव को सुरेंद्र सिंह ने शुद्ध रूप से चाकू चलाने वाला कसाई बताया।

विधायक ने मायावती पर बड़ा आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि मायावती तो शुद्ध रूप से राजनैतिक व्यवसायी हैं। उपचुनाव में अकेले 11 सीटों पर लड़कर 22 करोड़ रुपए वसूलेंगी। विधायक ने सपा-बसपा गठबंधन के टूटने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती को एक बार फिर मौका मिल गया है। उनका पार्टी जिंदा हो गई है। वह एक बार फिर अपने टिकट बेचेगी। मायावती ने पैसा कमाने के लिए तरह-तरह के आरोप लगाकर सपा से गठबंधन तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उप चुनाव में 11 सीटों पर दो करोड़ के हिसाब से वसूली होनी है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.