पूर्वाचल की अधिकतर सीटें हार रही भाजपा : ओमप्रकाश
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : पूरे पूर्वाचल में हाहाकार मचा है। पूर्वाचल की 30 सीटों में से भाज
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : पूरे पूर्वाचल में हाहाकार मचा है। पूर्वाचल की 30 सीटों में से भाजपा तीन जीत जाए वही बहुत है। यह बात बांसडीह में पार्टी प्रत्याशी राजाराम राजभर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही।
ओमप्रकाश ने कहा कि भाजपा ने हमें बेवकूफ बनाया, भाजपा में विलय करने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन हमने आपके हितों की खातिर पद से त्यागपत्र दिया। कहा कि पूर्वाचल की अधिकतर सीटों पर भाजपा हार रही है। सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी हार रहे हैं। हमारे वोटों से हर सीट पर भाजपा ने विजय हासिल की थी, लेकिन इस बार अधिकतर सीटों पर हार रही है। प्रधानमंत्री अपने को गरीब का बेटा बताते नहीं अघाते हैं। अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण, शराब बंदी जैसे मुद्दे पर भाजपा चुप रही।
राष्ट्रीय महासचिव अरविद राजभर ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोगों से बदला लेने का समय आ गया है। कहा कि किसी भी कीमत पर भासपा का भाजपा में विलय नहीं हो सकता। भाजपा, भस्मासुर की तरह ओम प्रकाश राजभर को समाप्त करने पर तुली हुई है। कहा कि भाजपा के लोगों को खदेड़ने का काम करें। इस मौके पर बीज निगम के अध्यक्ष राणा अजित प्रताप सिंह, सुनील सिंह, पुनीत पाठक, राधिका पटेल, पिंटू सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन नरेंद्र राजभर व अध्यक्षता उमापति राजभर ने किया। भाजपा ने चुनाव लड़ने पर कर दिया मजबूर
मालीपुर : हल्दीरामपुर स्थित श्रीलालमणि ऋषि बाबा मंदिर परिसर में चुनावी जनसभा में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वांचल की धरती पर 30 लोकसभा सीट में हर जगह दो से तीन लाख राजभर का वोट हैं और इस बार राजभर भाजपा को समुद्र में डुबोकर मार डालेगा। भाजपा को अगर अपने वोट पर घमंड है तो ओमप्रकाश राजभर को भी अपने समाज की एकजुटता पर नाज है। ओमप्रकाश यहां सलेमपुर के सुभासपा प्रत्याशी राजाराम राजभर के पक्ष में जनसभा कर रहे थे। ओमप्रकाश ने कहा कि हम एक सीट पर लड़ेंगे कितु हमारा झंडा व समाज की एकजुटता जिदा रहेगी। पीएम नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने में माहिर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पिछड़ों का नेता बनते है और पिछड़ों के आरक्षण को 27 फीसद से 52 फीसद नहीं कर सकते। भाजपा ने देश में भगवान राम का नाम लेकर करोड़ों का दिल्ली में ऑफिस बना लिया। यूपी के सभी जिलों समेत देश के अधिकांश प्रांतों में पार्टी का कार्यालय खुल गया और भगवान राम को तिरपाल ओढ़ा दिया। इस दौरान सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा, बड़ेलाल चौहान, मनोज चौधरी, शिवबरन चौरसिया, रिजवान विजेता, लल्लन प्रसाद, मिथलेश राजभर व अभिमन्यु राजभर आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप