मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
संयुक्त मोर्चा कोआपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन व कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन के तत्वावधान में कर्मियों ने बैंक प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:50 PM (IST)
जासं, बलिया : संयुक्त मोर्चा कोआपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन व कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन के तत्वावधान में कर्मियों ने बैंक प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की। सचिव/मुख्य कार्यपालक ने माह अप्रैल 2019 में कर्मचारियों को वर्ष 2017-18 का बोनस व उपार्जित अवकाश नकदीकरण भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया। धरने पर बैठे अरुण कुमार मिश्र व विनय कुमार को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया। इस मौके पर आलोक कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें