विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 अक्टूबर से बलिया में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:18 PM (IST)

बलिया में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसमें गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 28 अक्टूबर से बलिया में बदलेगा मौसम।

  2. गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना।

  3. किसानों को फसल सुरक्षा की सलाह दी गई।

जागरण संवाददाता, बलिया। जिले में 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

28 अक्टूबर को वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 29 अक्टूबर को भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 30 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 अक्टूबर तक जिले में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 28 अक्टूबर से बादलों की सक्रियता बढ़ने और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

28 से 30 अक्टूबर के बीच संभावित बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। खेतों में कटाई के लिए तैयार धान तथा खुले स्थानों पर रखी उपज को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करना उपयोगी होगा।

बारिश के दौरान बिजली चमकने पर खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। तेज हवा और गरज-चमक के दौरान लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

मिड्ढा मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी सुरेश सिंह के मुताबिक 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम के पूर्वानुमान में बदलाव संभव है, इसलिए लोगों को विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बलिया के मन्नू सोनी का अनोखा संकल्प, प्रयागराज से हाथों के बल चलकर जा रहे काशी विश्वनाथ