बलिया के परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, विद्यालयों में बनाए जाएंगे ई-कचरा संग्रहण केंद्र
बलिया के परिषदीय विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की तैयारी है, जिसके तहत ई-कचरा संग्रहण केंद्र भी ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
बलिया के स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक।
विद्यालयों में ई-कचरा संग्रहण केंद्र बनेंगे, छात्रों को जागरूक करेंगे।
नवानगर में नशामुक्त युवा कार्यक्रम, रसड़ा में शिक्षिका का सम्मान।
जागरण संवाददाता, नवानगर। परिषदीय विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की तैयारी है। 15 से 30 सितंबर तक तैयारी चरण में निबंध, स्लोगन, चित्रकला व माडल प्रतियोगिताएं होंगी। एक से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। विद्यालयों में ई-कचरा संग्रहण केंद्र बनाए जाएंगे।
बच्चों को गीले, सूखे और ई-कचरे की पहचान व वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थी घर-आसपास लोगों को रीयूज, रिड्यूज और रिसाइक्लिंग के प्रति जागरूक करेंगे।
नशा से युवा पीढ़ी को बचाने का संकल्प
नवानगर में श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम में नशामुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता पोस्टर, निबंध और कविताएं प्रस्तुत कीं।
वक्ताओं ने युवाओं से तनाव, असफलता और गलत संगत के कारण नशे की ओर न बढ़ने की अपील की। शिक्षा, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त शिक्षिका सम्मानित
रसड़ा में अतरसुआं प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राव ने कहा कि शिक्षक छात्रों के मार्गदर्शक और भविष्य के निर्माता होते हैं।
सेवानिवृत्त शिक्षिका शशिकला सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया गया। रणधीर सिंह ने उनके कार्यों की सराहना की। शिक्षक नेता गणेश प्रसाद यादव, अमेरिका सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी में शिक्षक भर्ती: 15 साल में 38 लाख अभ्यर्थियों ने TET पास की, पद सिर्फ 3.2 लाख
