सीएए के समर्थन में रैली, पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
जासं बैरिया (बलिया) नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में आगामी 13 जनवरी को बलिया के रामलीला मैदान से निकलने वाली रैली में बैरिया विधानसभा से पांच हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह घोषणा करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि पूरे मनोयोग से इस रैली को सफल बनाएं।
जासं, बैरिया (बलिया): नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में आगामी 13 जनवरी को बलिया के रामलीला मैदान से निकलने वाली रैली में बैरिया विधानसभा से पांच हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह घोषणा करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि पूरे मनोयोग से इस रैली को सफल बनाएं।
शनिवार को बैरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि जो लोग सीएए के विरोध में लोगों को उकसा रहे हैं, वे वास्तव में देश में विघटन पैदा करना चाहते हैं। बैठक में पूर्व जिवाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के अलावा मंडल अध्यक्ष शैलेश पासवान, अश्वनी ओझा, वीरेंद्र शर्मा, पतिराम सिंह, रमाकांत पांडेय, नंदजी सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुशील मिश्र, मंटन वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। अध्यक्षता रत्नेश सिंह व संचालन मंटू बिद ने किया।