Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही कटेगी ओपीडी की पर्ची, टोकन नंबर मिलने पर ही होगा इलाज

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 03:16 PM (IST)

    बलिया में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। मरीजों को टोकन नंबर मिलेगा, जिसके आधार पर उनका इलाज होगा। यह व्यवस् ...और पढ़ें

    Hero Image

    अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही कटेगी ओपीडी की पर्ची।

    जागरण संवाददाता, बलिया। जिला अस्पताल में ओपीडी की ऑफलाइन पर्ची अब बंद होने वाली है। मरीजों को इलाज के लिए ऑनलाइन पर्ची बनवाना अनिवार्य होगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार से डिजिटल तरीके से पर्ची बनवाने की तैयारी है। मरीज अब क्यूआर कोड के माध्यम से अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि पर्ची प्राप्त करने के लिए उन्हें पर्ची काउंटर तक आना पड़ेगा और आभा हेल्थ मोबाइल एप से हुए रजिस्ट्रेशन के बाद मिले टोकन नंबर को बताते ही उन्हें तत्काल पर्ची उपलब्ध हो जाएगी।

    बिना मोबाइल या स्मार्ट फोन के अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए पर्ची काउंटर के पास ही अलग व्यवस्था की गई है। यहां दो कर्मचारी मोबाइल के साथ मौजूद रहेंगे। मरीज अपने आधार कार्ड के साथ कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन कराकर टोकन नंबर और पर्ची प्राप्त कर सकते है।

    जिला अस्पताल में इलाज के लिए दूर-दराज से रोजाना करीब 2500 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते है। ओपीडी की लाइन में लगने से पहले पर्ची काउंटर पर भीड़ के बीच पर्ची कटवाने के लिए भी मरीजों को परेशान होना पड़ता है। इस सुविधा से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का तरीका

    ऑनलाइन पर्ची के लिए मरीजों को आभा हेल्थ मोबाइल एप खुलने के बाद अपना नाम, उम्र, पता, रोग के लक्षण और संबंधित डॉक्टर का नाम भरकर अपना रजिस्ट्रेशन टोकन प्राप्त करना होगा। यह डिटेल एप के माध्यम से ही पर्ची काउंटर के सरकारी कंप्यूटर में भी दर्ज हो जाएगी। पर्ची काउंटर पर मरीज अपना टोकन नंबर बताकर पर्ची ले सकेंगे।

    ऑनलाइन पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। अब ऑफलाइन पर्ची नहीं बनाई जाएगी। जिनके पास मोबाइल नहीं है, उनके लिए काउंटर के पास ही दो कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। -डॉ. एसके यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल।