विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'साहब, भाई को छोड़ दीजिए, कल पिताजी का श्राद्ध है', थाने पहुंचे युवक ने बलिया पुलिस से लगाई गुहार

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:01 PM (IST)

बांसडीह (बलिया) में एक युवक ने अपने भाई को छोड़ने के लिए पुलिस से गुहार लगाई, क्योंकि अगले दिन उसके पिता का श्राद्ध था।

हाथ में लोटा-लग्गी लेकर थाने पहुंचा युवक।

हाथ में लोटा-लग्गी लेकर थाने पहुंचा युवक।

HighLights

  1. युवक ने पिता के श्राद्ध के लिए भाई को छोड़ने की गुहार लगाई।

  2. पुलिस ने राहुल को लड़की को मैसेज भेजने के आरोप में पकड़ा था।

  3. बलिया पुलिस ने परिवार की भावनात्मक अपील को अनसुना कर दिया।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। जिले में हाथ में लोटा और लग्गी लेकर मां-बहन के साथ थाने पहुंचे युवक ने रोकर पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई लगाते हुए कहा कि साहब, भाई को छोड़ दीजिए, कल पिताजी का श्राद्ध है। लेकिन उसे पेड़ के नीचे बैठने के लिए रास्ता दिखा दिया गया। मामला कस्बे के देवढ़िया मौजे का है।

पुलिस ने राहुल नाम के एक युवक को पकड़कर थाने पर बैठा रखा था। खबर मिलते ही उसका भाई जितेंद्र स्वजन के साथ थाने पहुंच गया। जितेंद्र ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कल उसके पिता का श्राद्ध है, पूजा पाठ के लिए भाई की जरूरत है, उसे छोड़ दिया जाए।

आरोप है कि पुलिसकर्मी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान जितेंद्र थाने परिसर में ही चीखता-चिल्लाता और रोता रहा। वहां से गुजरने वाले लोग उससे रोने की वजह पूछते रहे और वह पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गुहार लगाता रहा।

इस संबंध में चौकी प्रभारी बांसडीह कस्बा सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया युवक किसी लड़की को मैसेज भेज रहा था। उसकी शिकायत पर पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया है। मामले की जांच की कर रही है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में नाले के पानी से परेशान छात्रों ने जाम की सड़क, प्रशासन की अनदेखी पर फूटा गुस्सा