विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजगार मेले में मिलेगी 32 हजार तक सैलरी वाली नौकरी, बलिया में टाटा मोटर्स और MRF समेत कई कंपनियां करेंगी भर्ती

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:37 PM (IST)

बलिया में जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। टाटा मोटर्स, एमआरएफ सहित कई कंपनियां 12 ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 2 अक्टूबर को बलिया में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

  2. टाटा मोटर्स, एमआरएफ जैसी कंपनियां 32 हजार तक वेतन देंगी।

  3. दुबई के लिए भी स्टील फिक्सर, कारपेंटर पदों पर पंजीकरण।

जागरण संवाददाता, बलिया। सेवा संकल्प अभियान एवं महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय, भृगु आश्रम, तारा निवास गली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही सीएम-यूए के तहत स्वरोजगार के लिए पंजीकरण भी कराया जाएगा।

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, एमआरएफ रबर टायर्स, लॉन्ड्री मेट समेत विभिन्न कंपनियां अभ्यर्थियों का निशुल्क चयन करेंगी।

ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ई-रिक्शा/तिपहिया चालक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। पद के अनुसार वेतनमान 12 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह तक होगा।

इसके अलावा बीवीजी इंडिया सर्विसेज की ओर से दुबई (यूएई) में स्टील फिक्सर, कारपेंटर, प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर के पदों पर रोजगार के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

आठवीं, दसवीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा व कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर इच्छित कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति के साथ सुबह 10 बजे मेले में उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें- कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण पर किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार देगी पैसा, लाभ पाने के लिए 15 अक्टूबर तक करें आवेदन